किडनी फेल्योर का सामना करना
किडनी फेल्योर का अर्थ है कि आपके स्वास्थ्य और जीवन में कई बदलाव। कई बार इसका सामना करना बहुत मुश्किल महसूस हो सकता है। लेकिन आप सीख सकते/ती हैं कि कैसे इन भावनाओं से निपटें और अपने उपचार और अपने बारे में बेहतर महसूस करें। किडनी फेल्योर के बारे में जितना अधिक हो सके सीखना शुरू करने के लिए एक अच्छी जगह है। किडनी फेल्योर को क्रोनिक किडनी रोग भी कहा जाता है। इसकी 5 अवस्थाएँ हैं, हल्के से लेकर गंभीर तक। यह इस बात पर आधारित है कि क्या आपके गुर्दे प्रोटीन का रिसाव कर रहे हैं या नहीं और वे आपके रक्त को कितनी अच्छी तरह छान रहे हैं।
अपनी भावनाओं को समझना
किडनी फेल्योर के साथ जीना बहुत तनावपूर्ण हो सकता है। कभी-कभी ऐसा महसूस होना आम है:
-
दूसरों पर निर्भर रहने से नाराज और निराश होना।
-
आपको दिए गए सभी निर्देशों के बारे में उलझन में होना।
-
आपके उपचार के बारे में ग़लत होने को लेकर चिंतित होना।
-
किडनी फेल्योर के दुष्प्रभावों या इसके उपचार से परेशान होना।
-
अपने जीवन और अपने भविष्य की नई सीमाओं को लेकर आशाहीन और अवसादग्रस्त होना।
-
अपने शरीर से नाखुश होना।
इन भावनाओं को अपने तक ही सीमित न रखें। अपनी स्वास्थ्य सेवा टीम और अपने प्रियजनों से बात करें। हो सकता है कि वे सहायता करने के तरीके जानते हों।
अपने शरीर के परिवर्तनों को स्वीकार करना
किडनी फेल्योर और इसके उपचार के कारण आपके शरीर में बदलाव होते हैं। ये परिवर्तन अपनी कामुकता के बारे में आपके महसूस करने के तरीके को प्रभावित कर सकते हैं। हो सकता है कि सेक्स के लिए आपकी इच्छा और भावनाएँ बदल जाएँ। अपनी भावनाओं के बारे में अपने साथी के साथ स्पष्ट रहें और अपने स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं से बात करें। वे आपके शरीर के परिवर्तनों को समझने में आपकी सहायता कर सकते हैं।
समर्थन ढूँढना
दूसरों से सहायता माँगना आपको मुश्किल लग सकता है। लेकिन किसी क्रॉनिक बीमारी का अकेले सामना करना भी मुश्किल है। जब आपको कुछ सहायता की आवश्यकता हो या आप केवल बात करना चाहते/ती हों तो दोस्तों, परिवार और अपनी स्वास्थ्य देखभाल टीम के सदस्यों की ओर मुड़ें। किसी सहायता समूह में शामिल होने पर भी विचार करें। यहाँ लोग आम समस्याओं के बारे में बात करने के लिए मिलते हैं। अपने स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से पूछें कि क्या आपके और आपके परिवार के आस-पास किडनी फेल्योर सहायता समूह हैं।
 |
जब आप उदास महसूस कर रहे/ही हों तो किसी ऐसे व्यक्ति से बात करने से जिसे आप अपने करीब महसूस करते/ती हैं, सहायता मिल सकती है। |
ज़्यादा जानने के लिए
ये संगठन आपको किडनी फेल्योर के बारे में अधिक जानकारी दे सकते हैं। वे स्थानीय संसाधनों, जैसे कि सहायता समूहों के बारे में भी आपका मार्गदर्शन कर सकते हैं।
-
www.aakp.org या 800-749-2257 पर अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ किडनी पेशेंट्स
-
www.akfinc.org या 866-300-2900 पर अमेरिकन किडनी फंड
-
www.kidney.org या 800-622-9010 पर नेशनल किडनी फाउंडेशन
-
www.nkdep.nih.gov पर 800-860-8747 नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डायबिटीज एंड डाइजेस्टिव एंड किडनी डिजीजेज, नेशनल किडनी डिजीज एजुकेशन प्रोग्राम
दैनिक मुद्दे आपके स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करते हैं
आपके दैनिक जीवन में कई चीजें आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं। इसमें परिवहन, पैसे की समस्याएं, आवास, भोजन तक पहुंच और बच्चों की देखभाल शामिल हो सकती हैं। यदि आप चिकित्सा अपॉइंटमेंट्स के लिए नहीं जा पाते हैं तो हो सकता है कि आपको वह देखभाल न मिले जिसकी आपको ज़रूरत है। जब पैसे की तंगी हो तो दवाओं के लिए भुगतान करना मुश्किल हो सकता है। और किराने की दुकान से दूर रहने के कारण स्वस्थ भोजन खरीदना मुश्किल हो सकता है।
यदि आपको इनमें से किसी एक या अन्य क्षेत्रों में चिंता है तो अपनी स्वास्थ्य सेवा टीम से बात करें। हो सकता है कि वे आपकी सहायता के लिए स्थानीय संसाधनों के बारे में जानते हों। या हो सकता है कि उनके पास एक कर्मचारी हो जो मदद कर सके।
© 2000-2025 The StayWell Company, LLC. All rights reserved. This information is not intended as a substitute for professional medical care. Always follow your healthcare professional's instructions.